/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, March 22, 2017

अतरौली अलीगढ़ से विधायक संदीप सिंह बेसिक शिक्षा मंत्री बने यूपी की नई कैबिनेट: जानिए योगी आदित्‍य नाथ की सरकार में किसे मिला कौन सा मंत्रालय, मंत्रियों की पूरी लिस्‍ट

अनुपमा जैसवाल बनी बेसिक शिक्षा मंत्री 
यूपी की नई कैबिनेट: जानिए योगी आदित्‍य नाथ की सरकार में किसे मिला कौन सा मंत्रालय, मंत्रियों की पूरी लिस्‍ट




कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई रीता बहुगुणा जोशी को माध्‍यमिक शिक्षाा विभाग सौंपा गया है, जबकि बसपा से भाजपा में आए स्‍वामी प्रसाद मौर्य को सहकारिता मंत्री बनाया गया है।





उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह मंत्रालय अपने पास रखते हुए योगी ने डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग का जिम्मा सौंपा है। दूसरे डिप्‍टी डॉ दिनेश शर्मा को संसदीय कार्य मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है। कुछ विभागों को लेकर असमंजस की स्थिति थी जिसे लेकर योगी मंगलवार को दिल्‍ली भी आए थे। यहां बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद बुधवार दोपहर को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। योगी आदित्‍यनाथ समेत यूपी की पूरी कैबिनेट ने 19 मार्च को लखनऊ में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ कैबिनेट के मंत्रियों की पूरी सूची एवं उनके प्रभार:

योगी आदित्‍यनाथ, मुख्‍यमंत्री: गृह, आवास एवं शहरी विभाग, राजस्व खाद एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग व अन्‍य सभी मंत्रालय और विभाग जो किसी अन्‍य के पास नहीं।

केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्‍यमंत्री: लोक निर्माण विभाग, खाद्य प्रसंस्‍करण, मनोरंजन कर और पब्लिक एंटरप्राइजेज

दिनेश शर्मा, उप मुख्‍यमंत्री: उच्‍च शिक्षा

राजेश अग्रवाल: वित्‍त

श्रीकांत शर्मा: ऊर्जा मंत्री

स्‍वामी प्रसाद मौर्या: श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन

सूर्य प्रताप शाही: कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान

जेपी सिंह: एक्‍साइज विभाग

लक्ष्मी नारायण चौधरी: दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति

एसपी सिंह बघेल: पशुधन

आशुतोष टंडन: प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा

ब्रजेश पाठक: विधि एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन

मुकुट बिहारी वर्मा: सहकारिता

रमापति शास्त्री: समाज कल्याण

सतीश महाना: औद्योगिक विकास

सुरेश खन्ना: संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास

सिद्धार्थ नाथ सिंह: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का अतिरिक्‍त प्रभार

चेतन चौहान: खेल

रीता बहुगुणा जोशी: महिला कल्याण

सत्यदेव पचौरी: खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात

जयप्रकाश सिंह: आबकारी, मद्यनिषेध

दारा सिंह चौहान: वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान

राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह): ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग

नंदकुमार नंदी: स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग

ओमप्रकाश राजभर: पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास

योगी आदित्‍यनाथ से जुड़ी सभी खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें।

योगी सरकार के राज्य मंत्री-

गुलाबो देवी: समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

अतुल गर्ग: खाद्य रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बांट माप, खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन

मोहसिन रजा: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज

अर्चना पांडे: खनन, आबकारी, मद्य निषेध

रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह): कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान

मन्नू कोरी: श्रम सेवा योजना

जयप्रकाश निषाद: पशुधन एवं मत्स्य, राज्य संपत्ति, नगर भूमि

नीलकंठ तिवारी: विधि न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण

जयकुमार सिंह जैकी: कारागार, लोक सेवा प्रबंधन

सुरेश पासी: राज्य मंत्री

संदीप सिंह: बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा

योगी सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-

भूपेंद्र सिंह चौधरी: पंचायती राज, लोक निर्माण

धर्म सिंह सैनी: आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास

सुरेश राणा: गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास

महेन्द्र सिंह: ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

स्‍वाति सिंह: एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण

अनुपमा जायसवाल: बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व, वित्त

उपेंद्र तिवारी: जल संपूर्ति, भूमि विकास एव जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एव पर्यावरण विभाग, जंतु उद्यान, सहकारिता

अनिल राजभर: सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा

स्वतंत्र देव सिंह: परिवहन, प्रोटोकॉल, ऊर्जा




 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET