/* remove this */
Showing posts with label UP Board. Show all posts
Showing posts with label UP Board. Show all posts

Tuesday, May 3, 2016

UP Board Result - यूपी बोर्ड: मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होंगे 10वीं, 12वीं के नतीजे

UP Board Result   


यूपी बोर्ड: मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होंगे 10वीं, 12वीं के नतीजे
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम
Updated: 02-05-16 08:27 PM
यूपी बोर्ड 2016 के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 मई से 25 मई के बीच में आ सकता है। यूपी बोर्ड में कुल 3498430 छात्रों ने परीक्षा दी है।


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Friday, January 8, 2016

UP Board SARKARI NAUKRI News - - सपुस्तक UP Board परीक्षा प्रणाली का विरोध

UP Board SARKARI NAUKRI   News - 


सपुस्तक UP Board परीक्षा प्रणाली का विरोध

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को शैक्षिक व्यवस्था में खामियों के खिलाफ गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद में सपुस्तक परीक्षा प्रणाली लागू करने पर रोक लगाने की मांग की गई।
धरने का नेतृत्व कर रहे विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री सत्यभान भदौरिया ने कहा कि प्रदेश में 30 विश्वविद्यालयों के बावजूद उच्च शिक्षा की हालत अच्छी नहीं है। प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक परीक्षा प्रणाली लागू करने जा रही है। इससे शिक्षा का स्तर और गिरने की आशंका है। उन्होंने मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर पुस्तक लेकर परीक्षा देने पर रोक लगाने की मांग की। संगठन ने मांग को लेकर प्रदेश के 619 स्थानों पर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा



 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Wednesday, December 23, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - अब यू पी बोर्ड में नक़ल की जरूरत नहीं पड़ेगी सरकार खुद ही नोट्स / किताब ले जाने की परमिशन दे रही है अगले सत्र से

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 


अब यू पी बोर्ड में नक़ल की जरूरत नहीं पड़ेगी 
सरकार खुद ही नोट्स / किताब ले जाने की परमिशन दे रही है अगले सत्र से 







 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Wednesday, November 19, 2014

UP BOARD PRACTICAL EXAM : 15 दिसंबर से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

UP BOARD PRACTICAL EXAM : 15 दिसंबर से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं 31 मार्च तक हर हाल में पूरी हो जाएंगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा अगले महीने की जाएगी। 15 दिसंबर से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परीक्षा के सभी बिंदुओं पर अंतिम फैसला शुक्रवार को शासन के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

शासन की ओर से अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र चलाने की घोषणा के बाद यूपी बोर्ड परीक्षाएं पहले कराने की तैयारी में है। सचिव प्रभा त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड की ओर से इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 31 मार्च तक पूरी करा ली जाएंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। बताया कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए शासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की है। इस बारे में शुक्रवार को शासन के साथ बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में फैसला किया जाएगा। बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि कैमरा लग जाने के बाद नकल रोकने के साथ बाहरी तत्वों के केंद्रों में प्रवेश की निगरानी भी की जा सकेगी।

यूपी बोर्ड हर हाल में 31 मार्च तक पूरी करा लेगा परीक्षा

बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Read more...

Tuesday, October 28, 2014

UP Board, Exam in February 2015 : मार्च नहीं, फरवरी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

UP Board, Exam in February 2015 : मार्च नहीं, फरवरी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं इस बार 15 फरवरी से 20 मार्च के बीच हो सकती हैं। अभी तक परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में होती थीं। सीबीएसई की तर्ज पर यूपी बोर्ड का सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने को लेकर इस बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही इस संबंध में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों की बैठक करने के बाद प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देगा।

यूपी बोर्ड में हर साल लगभग 72 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठते हैं। इसलिए माध्यमिक शिक्षा परिषद चाहता है कि यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम नवंबर के आखिरी सप्ताह या फिर दिसंबर के पहले हफ्ते में जारी कर दिया जाए। इस दौरान 19 नवंबर तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। इसके बाद ही बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा ताकि जिला विद्यालय निरीक्षकों को परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए। इसी तरह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी इस बार दिसंबर से ही शुरू कराने की तैयारी है, जिससे बोर्ड परीक्षा से पहले छूटे हुए अभ्यर्थियों की परीक्षाएं भी हो जाएं। इसके पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होकर 10 फरवरी तक होती थीं


Read more...

Wednesday, May 22, 2013

UP Board High School will be declared on 8th June 2013 and Intermediate Result on 5th June 2013


यूपी बोर्ड : इंटर का रिजल्ट पांच और हाईस्कूल का 8 जून को

UP Board High School will be declared on 8th June 2013 and Intermediate Result on 5th June 2013

Result will be available on UP Board Website
- शिकायत प्रकोष्ठ का गठन होगा, तीन के भीतर आवेदनों का निस्तारण
- इलाहाबाद से घोषित होगा दोनों परीक्षाओं का परिणाम

 इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की तारीख तय कर दी हैं। इंटरमीडिएट का रिजल्ट 5 जून और हाईस्कूल का 8 जून को घोषित किया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं में 64 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं।
यह जानकारी बुधवार को यहां माध्यमिक शिक्षानिदेशक वासुदेव यादव ने दी। उन्होंने बतायाकि दोनों ही परीक्षा परिणामों की घोषणा इलाहाबाद स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से दोपहर बारह बजे की जाएगी। इसी समय रिजल्ट वेबसाइट पर भी देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों के बहिष्कार की वजह से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में थोड़ा विलंब हुआ और निर्धारित 9 मई से आगे तारीख बढ़ी। बहरहाल अब प्रदेश के सभी 238 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है।
एक सवाल के जवाब में शिक्षा निदेशक ने बतायाकि परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने के बाद शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से कराया जाएगा ताकि छात्रों को एआइइइइ और जेइइ में प्रवेश में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा जो तीन दिन के परीक्षा परिणाम संबंधी भीतर शिकायतों का निस्तारण कर देगा। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 2640326 परीक्षार्थी और हाईस्कूल की परीक्षा में 3803412 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे जिनमें क्रमश: 1080966 और 1548620 छात्राएं हैं


Read more...

Saturday, June 30, 2012

यू पी बोर्ड के अभ्यार्थीयों के साथ उत्तर प्रदेश में भेद भाव क्यों

यू पी बोर्ड के अभ्यार्थीयों  के साथ उत्तर प्रदेश में भेद भाव क्यों 

Why discrimination against UP Board Candidates , in UP


जब आई आई टी में प्रवेश के लिये सी बी एस ई के 78 % , यू पी बोर्ड के 65 % के बराबर माने हैं , तो यू पी अपने ही बोर्ड के छात्रों के साथ क्यूँ भेद भाव करता है |
बी टी सी / एल टी ग्रेड में अकादमिक अंकों के आधार पर चयन , यू पी बोर्ड के छात्रों को बेहद नुक्सान पहुंचा रहा है |
और उत्तर प्रदेश सरकार को अभ्यार्थीयों की इस समस्या की और ध्यान देना बेहद जरुरी है



Read more...

Tuesday, June 5, 2012

UP Board 12th result 2012 declared: Check here


यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित

upresults.nic.in – UP Board Result 2012 Intermediate | UP Board Intermediate Result 2012 | UP Board 12th Result 2012 | Upboard Result 2012 | upresult.nic.in | Upresult – Upboard Intermediate Result 2012


इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार दोपहर इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 89.40 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 89.96 प्रतिशत संस्थागत और 81.11 प्रतिशत प्राइवेट परीक्षार्थी पास हुए हैं।


Candidates can log onto to the website http://upresults.nic.in/UPBIN12/InterGetRoll.htm to get thier result.
All one has to do is type UP12ROLL NUMBER and send it to 56263.

Read more...

www.upresults.nic.in – UP Board Result 2012 Intermediate | UP Board Intermediate Result 2012


यूपी बोर्ड : इंटरमीडिएट का परिणाम आज


इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद [यूपी बोर्ड] के इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार 12 बजे घोषित होगा। इसे इंटरनेट और मोबाइल पर देखा जा सकेगा।

इस बार परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी.एनआइसी.इन, जागरण.कॉम, यूपीरिजल्ट्स.एनआइसी.इन, रिजल्ट्स.एनआइसी.इन, यूपी.एनआइसी.इन, इंडियारिजल्ट्स.कॉम, एजुकेशनगेटवे.कॉम.इन पर देखे जा सकेंगे। इसके अलावा परिणाम एसएमएस से भी प्राप्त किए जा सकेंगे।

इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक मार्च-2012 से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलीं। हाईस्कूल में 37,40,585, इंटरमीडिएट में 27,82,790 विद्यार्थी थे। पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में 81 हजार व इंटरमीडिएट में 64 हजार अभ्यर्थी बढ़ गए हैं। प्रदेश में 134 मूल्यांकन केंद्र व सवा लाख परीक्षक लगाए गए थे।

वेबसाइट पर अनुक्रमांक व नाम दर्ज करते ही परिणाम

वाराणसी। रिजल्ट परिषद की वेबसाइट पर घोषित होगा। परीक्षार्थियों को इस वेबसाइट पर जाकर सिर्फ अनुक्रमांक व नाम लिखकर क्लिक करना होगा। सभी पांच विषयों के अंक आपके सामने आ जाएगा, इसमें प्रतिशत भी दर्ज होगा-दिव्यकांत शुक्ला, क्षेत्रीय सचिव।




upresults.nic.in – UP Board Result 2012 Intermediate | UP Board Intermediate Result 2012 | UP Board 12th Result 2012 | Upboard Result 2012 | upresult.nic.in | Upresult – Upboard Intermediate Result 2012

Board of High School & Intermediate Education – U.P., Allahabad was Conducted Class 12th (inter) and Class 10th (High School) Examination in March April 2012

UP Board Inter Results 2012 will be Published on 5 June 2012 (Tuesday) at 12.00
Students should send SMS:-
<UP12 Roll Number>  and send it to 572721
UP12<space>ROLL NUMBER to 56263

Read more...

Sunday, May 27, 2012

UP Board Exam 2012 Results

UP Board Exam 2012 Results

U. P. Board Intermediate (Class XII) Examination 2012 Results
Likely to be a
nnounced on 5th June 2012
U. P. Board High School  (Class X) Examination  2012 Results
Likely to be a
nnounced on 8th June 2012



Click Here for Results
Read more...

upresults.nic.in- UP Board 12th/XIIth Class Results 2012 | upmsp.nic.in Uttar Pradesh 12th Intermediate Results 2012



upresults.nic.in- UP Board 12th/XIIth Class Results 2012 | upmsp.nic.in Uttar Pradesh 12th Intermediate Results 2012




UP Board 12th/XIIth Class Results 2012 | upresults.nic.in- UP Board 12th/XIIth Class Results 2012 | upmsp.nic.in Uttar Pradesh 12th Intermediate Results 2012
Uttar Pradesh 12th exams conducted by Uttar Pradesh Board. This exam was held in the month of March and April form 1-3-2012 to 4-4-2012. Students are searching for there results on the internet.


According to the source this results will going to declare on 5th June 2012. Students are waiting very desperately for this results.
Follow these Urls for Results-
  • upmsp.nic.in
  • upresults.nic.in
Good Luck to All of You………
Read more...

Tuesday, April 17, 2012

UP Board / UPTET : फर्जी पंजीकरण में शिकंजा कसा, 17 अफसर आैर 55 बाबू जांच में फंसे, होगी कार्रवाई


UP Board / UPTET : फर्जी पंजीकरण में शिकंजा कसा, 17 अफसर आैर 55 बाबू जांच में फंसे, होगी कार्रवाई

इलाहाबाद। प्रदेश के 32 जिलों में डीआईओएस दफ्तर और क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनात 55 बाबुओं को अगले कुछ दिनों में आरोप पत्र थमाया जा सकता है। इलाहाबाद, चित्रकूट, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर, झांसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, आजमगढ़ मंडलों से जुड़े 17 अधिकारियों को भी नोटिस जारी हो सकता है। अफसरों, बाबुओं पर पंजीकरण में फर्जीवाड़े का आरोप है।

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक फर्जी छात्रों को शामिल कराने को लेकर उनके खिलाफ जांच चल रही है। आरोप है कि जिन विद्यालयों में पंजीकरण में गड़बड़ी की गई, उनमें से कुछ के प्रबंधक, संचालक अफसरों के परिजन ही हैं। फर्जी पंजीकरण के दोषी अधिकारियों, बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुद मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारियों ने सीएम को पत्र भेज पंजीकरण में भारी घपले का आरोप लगाया था। सीएम के निर्देश पर जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा अभियान और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने पिछले वर्ष के पंजीकरण, परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों की संख्या और स्कूलों की तरफ से खुद केबारे में दिए गए विवरण की पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि टीईटी के कारण यूपी बोर्ड के अधिकारी, बाबू मुख्य परीक्षा की तैयारियों पर ध्यान नहीं दे सके। जांच में लगे एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इलाहाबाद, वाराणसी और मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े जिलों में गड़बड़ियां पाई गई हैं

News : Amar Ujala (17.4.12)
Read more...

Monday, April 9, 2012

Now UP Board Candidate Can also obtain 95 % Marks


यूपी बोर्ड के विद्यार्थी भी पा सकेंगे 95 फीसदी अंक
(Now UP Board Candidate Can also obtain 95 % Marks )

इलाहाबाद। तमाम कोशिशों के बावजूद भी हाईस्कूल, इंटर परीक्षा में कम अंक मिलने से यूपी बोर्ड के विद्यार्थी परेशान रहते हैं लेकिन इस बार विद्यार्थियों को मूल्यांकन में राहत मिल सकती है। 

दरअसल, परीक्षार्थियों को आगे रखने के लिए तमाम प्रयोग कर रहे माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस बार परीक्षण का विषय वार अलग खाका तैयार किया है। जिन विषयों में अधिक विद्यार्थी फेल होते हैं या ज्यादातर छात्रों को कम अंक मिलते हैं, उनमें मूल्यांकन के लिए नए सूत्र विकसित किए गए हैं। 

इस बात की तैयारी की जा रही है कि कम से कम मेधावी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों में 95 फीसदी अंक जरूर मिलें। माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षा समिति की बैठक में यह तय किया गया है कि इस बार हर विषय के लिए मूल्यांकन का अलग प्रारूप अपनाया जाएगा। 

विशेषज्ञों का मानना है कि मैथ्स के लिए मूल्यांकन का जो प्रारूप है वह हिन्दी, सामाजिक विज्ञान या अंग्रेजी में काम नहीं आता। इसी तरह साइंस का प्रारूप कला वर्ग के विषयों में लागू नहीं होता। मैथ्स के लिए सूत्र, हल करने के तरीके, स्टेप और उत्तर पर अलग-अलग अंक देने का नियम है लेकिन इसे इसी रूप में अंग्रेजी पर लागू नहीं किया जा सकता।

Read more...

Friday, March 30, 2012

UP Board Cheating : यूपी बोर्ड : नकल पड़ा भारी, 19 रिस्टिकेट


UP Board Cheating :  यूपी बोर्ड : नकल पर नहीं रोक, 18 पकड़े 


आगरा, जागरण संवाददाता : यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने के सभी इंतजाम फेल हैं। हिन्दी व जीव विज्ञान पेपर में गुरुवार को जमकर नकल हुई। सचल दल ने 18 नकलचियों को पकड़ा। इसमें छह छात्राएं हैं। नकलचियों की कापियां जब्त कर ली गई और मुकदमा लिखाया जा रहा है।

गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिन्दी विषय की परीक्षा थी। पेपर बेहद सरल आया। लेकिन इसके बाद भी सेंटरों में धड़ल्ले से नकल का खेल चला। गिरधारी लाल इंटर कालेज गोबरा में छात्र-छात्राएं गाइड रख कर नकल कर रहे थे। छापेमार दल देख कमरों के समीप खड़े लोग भाग खड़े हुए। दल ने यहां से तीन छात्राओं व एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया। इसी तरह से जनता इंटर कालेज मिढ़ाकुर से तीन छात्र पकड़े। जवाहर इंटर कालेज किरावली से पांच छात्र व जगवीर शिक्षण संस्थान सुरौरी व गेंदा लाल इंटर कालेज से एक-एक छात्र पकड़े गए। दूसरी पाली में इंटर में जीव विज्ञान प्रथम का पेपर था। जीव विज्ञान में भी खूब नकल हुई। सचल दल ने छीतर सिंह उमावि टाडा से एक, महात्मा दूधाधारी इंटर कालेज कागारौल से दो छात्राओं सहित तीन नकलचियों को पकड़ा।

डीआइओएस मनोज गिरि ने बताया कि गुरुवार को 18 नकलची पकड़े गए हैं। उधर, गुरुवार से हाईस्कूल की प्रमुख परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। अब संस्कृति, चित्रकला सहित अन्य परीक्षाएं ही बची हैं।




यूपी बोर्ड : नकल पड़ा भारी, 19 रिस्टिकेट

देवरिया: बोर्ड परीक्षा में जनपद में नकल पर नकेल की कवायद फेल नजर आ रही है। हर जगह बस नकल ही नकल। गुरुवार को भी बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर जहां 19 परीक्षार्थी रिस्टिकेट कर दिए गए वहीं शिथिलता बरतने पर कई कक्ष निरीक्षकों को कड़ी चेतावनी दी गई।

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी की परीक्षा के दौरान कुल 19 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षा से निष्कासित कर दिए गए। इनमें सर्वाधिक दस छात्रों के विरुद्ध परीक्षा से निष्कासन की कार्रवाई सुभाष इंटर कालेज भटनी के केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की गई। जबकि चन्द्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसवा भटनी में सचल एक के प्रभारी व जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश सिंह ने नकल में संलिप्त पाए जाने पर चार छात्राओं को रिस्टिकेट कर दिया। इसके अलावा एक अन्य सचल दल ने सुभाष इंटर कालेज भटनी में एक-एक छात्र-छात्राओं के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई की। इसी पाली में सचल दल चार प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने अंजोरा देवी जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोह चौराहा गौरीबाजार से तीन छात्रों को नकल करने पर रिस्टिकेट कर दिया।


News : Jagran (30.3.12)
Read more...

UP Board : In Entire UP Cheating Continued


यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल का धंधा जोरों पर 
 (UP Board : In Entire UP Cheating Continued )
 
राजकीय विद्यालय तोड़ रहे वित्तविहीन का मिथक , मंडलीय सचल दस्ते ने पकड़ा 11 मोबाइल
जिले के 16 परीक्षार्थी अनुचित साधन के प्रयोग में रस्टीकेट

वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में नकल का धंधा जोरों पर है। अब तक वित्त विहीन विद्यालयों पर लगने वाले आरोप को राजकीय विद्यालयों ने पीछे छोड़ दिया है। जिले के चोलापुर राजकीय बालिका इंटर कालेज में हफ्ते भर में दूसरी बार विभागीय उड़ाका दल ने छह परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा। साथ ही जिन चार कमरों से इन परीक्षार्थियों को पकड़ा गया उसमें ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्यभान ने की। उनकी मानें तो केंद्र पर परीक्षा का माहौल नहीं था। जिले में आज 16 परीक्षार्थी रस्टीकेट किए गए।
एक सेंटर से छह परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में पकड़े जाने के मामले को जिला विद्यालय निरीक्षक विजय शंकर मिश्र ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जवाब मिलने के बाद कार्रवाई होगी। बतादें कि पिछले सप्ताह ही मंडलीय पर्यवेक्षक ओपी द्विवेदी के नेतृत्व में इसी केंद्र से एक शिक्षक को नकल कराने के आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय शिवपूजन द्विवेदी ने जनता इंटर कालेज छतेरी से एक छात्र को नकल के आरोप में पकड़ा। एक अन्य छात्र को डीआईओएस ने पकड़ा।

उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं पुष्पा सिंह ने हनुमत इंटर कालेज महुआतर केंद्र के पांच कक्ष निरीक्षकों के पास से मोबाइल बरामद कर उसे केंद्र व्यवस्थापक के हवाले कर दिया। यहां का मौहाल ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने रामसूरत छेदी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से एक छात्रा को पकड़ा। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सतीश सिंह ने बखरिया से दो छात्रों को रस्टीकेट किया। वित्त एवं लेखाधिकारी मनीष कुशवाहा ने आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर अव्यवस्था का बोलबाला पाया। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी। इस परीक्षा केंद्र से छह मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने युगल बिहारी इंटर कालेज से तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा।

फर्जी परिचय पत्र प्रकरण की चल रही जांच
वाराणसी। आयर क्षेत्र के दो परीक्षा कें द्रों पर ड्ूयूटी देने वाले आठ कक्ष निरीक्षकों के फर्जी फोटो पहचान पत्र की जांच कराई जा रही है। इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक अखिलेश पांडेय ने संबंधित विद्यालय के अभिलेख तलब किए हैं। उन्हंोंने बताया कि प्रथम दृष्टया तो गड़बड़ी प्रतीत हो ही रही है पर जांच करा कर उसकी पुष्टि क रा कर कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि दोनों केंद्र पर कतिपय अनियमितता की शिकायत पर जेडी ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्य भान को इन केंद्रों पर भेजा था। बीएसए का भी मानना है कि ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों के फोटो पहचान पत्र गड़बड़ प्रतीत हो रहे थे।

News : Amar Ujala (30.3.12)
Read more...

UP Board Exam : Cheating in Exam Continued even after several efforts

हटाए गए केन्द्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षक
(UP Board Exam : Cheating in Exam Continued even after several efforts )

शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल नहीं लग पा रहा। लाख प्रयास के बावजूद केन्द्रों पर नकल जारी है। औचक निरीक्षक में परीक्षार्थी ही नहीं केन्द्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक भी हत्थे चढ़ रहे हैं। सोमवार को भी जिले में 9 परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ पकड़े गए। एक केन्द्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षक भी नकल में सहयोग कर रहे थे। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआइओएस ने तीनों को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक पीके द्विवेदी ने द्वितीय पाली में पंचायत इंटर कालेज परमेश्र्वरपुर में औचक छापा मारा। चारो तरफ अफरातफरी का माहौल था। 3 गणित के परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ पकड़े गए। अव्यवस्था से खफा डीआइओएस ने मौके पर ही केन्द्र व्यवस्थापक इंद्रजीत प्रसाद को हटाकर उनकी जगह धर्मनाथ यादव को तैनात कर दिया। यही नहीं प्रमोद कुमार पाठक को नया पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिया। द्वितीय पाली में ही सचल दल के आरपी गौतम ने नवयुग इंटर कालेज बैदौली का औचक निरीक्षण किया। 1 नकलची पकड़ा गया। दो कक्ष निरीक्षक नकल कराने में सहयोग कर थे। श्री गौतम ने उन्हें भी हटाने के लिए डीआइओएस को संस्तुति भेज दिया। इसके अलावा श्रीराम रेखा सिंह इंटर कालेज उरुवा में प्रथम पाली में 1, सुभाष चन्द्र बोष इंटरमीडिएट कालेज पीपीगंज में 3, वीर शिवाजी इंटर कालेज सरहरी में 1 परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा गया। इसके साथ ही अब तक जिले में 56 नकलची पकड़े जा चुके हैं। 9 केन्द्र व्यवस्थापक हटा दिए गए हैं। 14 कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया जा चुका है। 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

News : Jagran (27.3.12)


Read more...

Saturday, February 18, 2012

UP Board - Minister Suspend, Director Arrest, Secratary Missing, Question on future of 63 Lakh Students Career

किसके जिम्मे है 63 लाख परीक्षार्थियों का कॅरियर
(UP Board - Minister Suspend, Director Arrest, Secratary Missing, Question on future of 63 Lakh Students Career)

मंत्री बर्खास्त, निदेशक गिरफ्तार, सचिव ‘गायब’
पेपर के बारे में किसी को जानकारी नहीं, किसके साथ समीक्षा बैठक करेंगे कार्यवाहक निदेशक 
 
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा में शामिल होने जा रहे 63 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। ठीक एक महीने बाद 16 मार्च से परीक्षाएं होनी हैं लेकिन लगभग सारे काम ठप पड़े हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन जिस दिन गिरफ्तार हुए, उसी दिन से सचिव प्रभा त्रिपाठी भी ‘गायब’ हैं। आठ फरवरी को सुबह बोर्ड दफ्तर कर्मचारियों को बताया था कि लखनऊ शिविर कार्यालय बुलाया गया है। उसके बाद से शुक्रवार शाम तक बोर्ड के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के संपर्क में नहीं हैं। उनके दोनो मोबाइल नंबर लगातार बंद चल रहे हैं। अफसर और कर्मचारी परीक्षा को लेकर पशोपेश में हैं। बोर्ड परीक्षा में ऐसे कई गोपनीय कार्य होते हैं, जिसकी जानकारी केवल सचिव को होती है।
सचिव के बारे में कोई सूचना न होने से सबसे अधिक परेशान है बोर्ड का गोपनीय विभाग और सिस्टम सेल। परीक्षा के लिए अब पेपर के बंडल विशेष कोड के साथ दूर के जिलों में भेजना जरूरी है लेकिन इसके लिए कोई निर्देश नहीं है। कर्मचारियों को प्रक्रिया पता है लेकिन कोडिंग प्रणाली हर साल बदलती है जिसके बारे में केवल सचिव को ही पता होता है। सचिव से संपर्क न होने से केंद्र विवाद, कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों की लिस्ट का विवाद बढ़ता जा रहा है।
टीईटी घोटाले में दो क्षेत्रीय अधिकारियों और कई संयुक्त शिक्षा निदेशकों का भी नाम आने से सचिव के नीचे के अधिकारी कोई भी काम अपने हाथ में लेने से डर रहे हैं। सचिव की अनुपस्थिति में उनका काम अपर सचिव देखते हैं लेकिन तब उन्हें पता होता है कि क्या काम पेंडिंग है, साथ ही उन्हें अधिकृत तौर पर जिम्मेदारी सौंपी जाती है। वर्तमान में मामला अलग है।
Read more...

Friday, December 9, 2011

UP Board Exam from first week of March 2012

यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह से ( UP Board Exam from first week of March 2012)

वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की 2012 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी। परीक्षा कार्यक्रम पर एक-दो दिन में शासन की मुहर लग जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव प्रभा त्रिपाठी ने 14 दिसंबर को परीक्षा कार्यक्रम को सार्वजनिक करने की घोषणा की है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रायोगिक परीक्षा की तिथियों की घोषणा अभी नहीं की है। एक सप्ताह के भीतर प्रायोगिक परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। इस बीच बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का ब्यौरा सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों की सूची मिल जाने के बाद बोर्ड परीक्षार्थियों को कॉलेजवार अनुक्रमांक आवंटित करने का काम शुरू कर देगा। सभी छात्रों को अनुक्रमांक आवंटित हो जाने के बाद प्रवेश पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा 17 मार्च से शुरू हुई थी।
News : Jagran ( 9.12.2011)
Read more...