/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, January 23, 2013

UPTET : मेरिट और पद देख जिले का चयन करें अभ्यर्थी

UPTET : मेरिट और पद देख जिले का चयन करें अभ्यर्थी

  

********
TO JOIN UPTET GROUP on FACEBOOK - 

(UPTET ALL IN ONE ) - 


(To Share Your Views/ Suggestion/Discussion/Get Help 

from/to Others)
आप अपनी समस्याओं के हल के लिए फेस बुक पर यू पी टी ई टी का ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते हैं 
ग्रुप का नाम - यू पी टी ई टी आल इन वन  - http://www.facebook.com/groups/uptetallinone/ 
***********


इलाहाबाद : अभ्यर्थी पहले जिलों में रिक्त पदों की संख्या देखें, फिर जिलों की मेरिट सूची में अपना स्थान। जिस जिले में चयन की सर्वाधिक संभावना नजर आ रही हो, उसी जिले की चयन समिति के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करें। यह सलाह बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा की है। उन्होंने चयन को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त रखने के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रबंध करने का दावा किया। उनकी मानें तो बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती फिलहाल कानूनी दांव-पेंच से निकलकर अब अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। कहा कि जिलों में चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों की पहली सूची 12 से 14 फरवरी के बीच जारी हो जाएगी

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती पिछले दो माह में तमाम उतार चढ़ाव से गुजरी है। यह आशंका बनी रही कि प्रक्रिया एक या दूसरे कारण से स्थगित हो जाएगी। कई वर्ष बाद नए नियम और नई प्रक्रिया के तहत आयोजित हुई इस भर्ती में 72 जिलों में 69 लाख आवेदन आए हैं।
उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे दर्जनों मुकदमों के बीच बेसिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को मेरिट सूची जारी कर दी।
 इसमें प्रत्येक आवेदनकर्ता का पूरा विवरण परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी अपना टीईटी का अनुक्रमांक व जन्म तिथि फीड कर मेरिट देख सकते हैं। संबंधित जानकारी फीड करते ही वेबसाइट पर अभ्यर्थी ने जितने जिलों में आवेदन किया होगा, उनमें से हर जिले की मेरिट सूची में वह किस क्रम पर है, यह जानकारी एक साथ उपलब्ध हो जाएगी। इसमें सामान्य मेरिट सूची में अभ्यर्थी का स्थान, वर्गवार आरक्षण के आधार पर बनी मेरिट सूची में स्थान, महिला व अन्य क्षैतिज आरक्षण के आधार पर बनी मेरिट सूची में स्थान आदि का पूरा विवरण दिया गया है। श्री सिन्हा के अनुसार इस सूची के साथ ही संबंधित जिले में रिक्त पदों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी यह तय कर सकते हैं कि किस जिले में उनका चयन संभव हो सकता है। जिलों में बनी चयन समिति को अगले तीन से चार दिनों में उनके जिले से संबंधित मेरिट सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मेरिट सूची के आधार पर संबंधित बीएसए अपने रिक्त पदों के सापेक्ष साक्षात्कार व प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए कटऑफ घोषित करेंगे। जिलों में बीएसए द्वारा जारी यह कटऑफ वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके आधार पर अभ्यर्थी संबंधित संबंधित जिले में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। अभ्यर्थी को संबंधित जिले में अपने मूल प्रमाणपत्र जमा कराने होंगे। एक जिले में प्रमाणपत्र जमा होते ही अभ्यर्थी का अन्य जिलों की मेरिट सूची में स्थान स्वत: निरस्त हो जाएगा। श्री सिन्हा के अनुसार इस बार शैक्षिक योग्यता से लेकर सारा विवरण आनलाइन भरा गया है। यह कार्य खुद अभ्यर्थियों ने ही किया है। इस वजह से इसमें गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं है। फिर भी अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो अभ्यर्थी संबंधित जिले की चयन समिति के समक्ष उसे दर्ज करा सकते हैं। पहले दौर की काउंसिलिंग समाप्त होने के बाद परिषद चयनितों के नाम हटाकर नई सूची जारी करेगा। इसके आधार पर दूसरे दौर की काउंसिलिंग शुरू होगी।

-------------

भरा गलत विवरण, अब मुसीबत

इलाहाबाद : प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में तमाम अभ्यर्थियों को अपने अंक, जन्म तिथि, गुणांक आदि विवरण भी ठीक से भरना नहीं आया। मेरिट सूची जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने फार्म में सुधार के लिए मौका मांग रहे हैं। एक ही टीईटी रोल नंबर पर दो अभ्यर्थियों व कम गुणांक वालों की मेरिट ऊपर और ज्यादा गुणांक वालों की मेरिट नीचे होने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। सचिव का कहना था कि मेरिट कम्प्यूटर द्वारा गुणांक के आधार पर तैयार की गई है। अभ्यर्थी द्वारा सही सूचना न देने से ऐसा हुआ है। सचिव ने साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करने के समय में गलत सूचना भर दी है उन्हें अब सुधार का मौका देना संभव नहीं है।

--------------

नियुक्ति पत्र मिलेगा ऑनलाइन

इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार को दूर रखने की पुरजोर कवायद में जुटा है। इसके लिए तकनीकि का खुल कर सहारा लिया जा रहा है। परिषद के सचिव संजय सिन्हा के अनुसार चयन समिति द्वारा चयनितों की सूची जारी होते ही परिषद उन पदों को लॉक कर देगा। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वेबसाइट पर जारी हो जाएंगे। इसमें संबंधित जिलों के बीएसए के डिजिटल हस्ताक्षर मौजूद रहेंगे। इन नियुक्तिपत्रों का प्रिंट आउट निकाल कर बीएसए उसे सत्यापित कर जारी कर सकेंगे। इन नियुक्तिपत्रों में विद्यालय का नाम तक अंकित रहेगा


News Source : जागरण (23.1.2013)

8 comments:

  1. MERIT MEIN GHAPLA
    CHECK TET NO- 12004985
    DOB- 01/07/1978
    IN SONBHADRA MERIT IS ONLY 52 AND IN OTHER DISTT MERIT ARE ABOVE 100000+.
    I ALSO HAVE CHECKED ITS ALL FORM, DETIALS IN ALL FORMS OF ITS TET NO. ARE SAME.U ALSO CAN CHECK

    Candidate's Name Father's Name DOB (MM/DD/YYYY) Gender Category Special Category TET Roll No.
    ASHOK KUMAR YADAV RADHE SHYAM YADAV 7/1/1978 MALE OBC -- 12004985




    Sr. Name Of District
    Applied for Registration No. Rank In
    General list Rank In
    Reserve Category List Rank In
    Special Reserve Category List
    1 HATHRAS 0200205927 51004 24258 0
    2 ALIGARH 0300264875 47789 21972 0
    3 MAINPURI 0600141096 31798 15932 0
    4 ETAH 0700331852 81237 40214 0
    5 BAREILLY 0800528649 123245 58723 0
    6 BUDAUN 0900491879 136376 65931 0
    7 SHAHJAHANPUR 1000619371 163760 77426 0
    8 PILIBHIT 1100445795 127564 61817 0
    9 MORADABAD 1200472688 114854 54684 0
    10 BIJNOR 1500173661 37067 17756 0
    11 KANNAUJ 1800224511 49901 24799 0
    12 FARRUKHABAD 1900207937 48580 24375 0
    13 ETAWAH 2100293931 68082 33577 0
    14 SAHARANPUR 2800289237 70820 34260 0
    15 UNNAO 3000200525 42739 19410 0
    16 RAEBAREILLY 3100442432 107625 51447 0
    17 SITAPUR 3200824957 189451 87885 0
    18 HARDOI 3300657022 169741 79830 0
    19 LAKHIMPUR 3400747655 177487 83235 0
    20 ALLAHABAD 3500487581 103212 47533 0
    21 KAUSHAMBI 3600358365 87654 43305 0
    22 LALITPUR 4000264778 67288 33925 0
    23 JALAUN 4100256154 62254 30905 0
    24 CHANDAULI 4300429426 111356 55432 0
    25 JAUNPUR 4400432021 107182 52332 0
    26 GHAZIPUR 4500514647 128622 62759 0
    27 MIRZAPUR 4600524753 133971 65024 0
    28 SONBHADRA 4700418532 52 23 0
    29 SANTRAVI DAS NAGAR 4800342463 82687 41662 0
    30 AZAMGARH 4900570645 133003 64842 0
    31 GORAKHPUR 5200179672 34554 16611 0
    32 MAHARAJGANJ 5300535683 140455 68040 0
    33 DEORIA 5400262827 61352 31193 0
    34 KUSHINAGAR 5500613700 153937 31193 0
    35 BASTI 5600234550 51510 26179 0
    36 SANT KABEER NAGAR 5700331037 86126 43072 0
    37 SIDDHARTHA NAGAR 5800491991 134889 65252 0
    38 FAIZABAD 5900186947 36863 17443 0
    39 SULTANPUR 6100309177 69932 34072 0
    40 GONDA 6300679493 164921 78161 0
    41 BALRAMPUR 6400487227 131577 63816 0
    42 BEHRAICH 6500657487 161455 77022 0
    43 SHRAVASTI 6600369940 50 21 0
    44 CHITRAKOOT 6700218372 50977 25791 0
    45 BANDA 6800382111 92821 45706 0
    46 MAHOBA 6900334625 83136 41823 0
    47 HAMIRPUR 7000159966 36196 18133 0
    48 AMETHI 7100266026 58438 27954 0
    49 KASGANJ 7200288771 80000 39546 0
    50 SAMBHAL 7500374978 97672 48129 0

    ReplyDelete
  2. BHAI SAHEB ASHOK KUMAR YADAV RADHE SHYAM YADAV NE BA ME 891/891 LIKHA HAI. ie. 100% to 52 nahi ayega kya.

    ReplyDelete
  3. Bhai mere sc me 60.70 gunak h kahi no aä sakta h kya

    ReplyDelete
  4. kaya councling main NCTE letter important hai.

    ReplyDelete
  5. Hi TET Frndz ! ………
    Aap sab kaise hain ? ….. Sabse pahle mai ye kahna chaahoonga ke mere sabhi Tet frndz ko agar meri koi baat buri lagi ho ya mere behaviour aur baton se takleef hui ho to I M EXTREMELY SORRY ! mujhe maaf kar dijiyega ! *****************************
    AB KUCHH ZAROORI BAATEN:-*******************
    1-High court ne over age walo ko 31 Jan tak aavedan karne ka aadesh de diya hai .. Clear hai ke ab to CUT OFF 30 Jan ko aana sambhav nahi. Ab dekhiye ke kya hota hai ! ******************
    2- Mere kuchh frndz ne bina naye NIVAS pramad patra ke hi aavedan kar diya . Ab ve sab pareshan hai ke kya Karen !. Actually sabhi ko pata hai ke NIVAS pramad patra aavedan ki tithi se pahle ka hona chahiye tha aur 6 mahine se adhik purana nahi hona chahiye….magar aise logo ne bhi aavedan kar diye jinke pass NIVAS pramad patra 1 ya 2 saal puraane hain. ….Isliye ab DIET jaakar zaroor pata kariye ke 6 mahine se zyada purana NIVAS chalega ya nahi.! ****************************
    3-Jin logo ne aavedan karne me galtiyan kar di thi unse PRATYAVEDAN ke liye kaha gaya hai , magar ab ve sab pareshan hain ke PRATYAVEDAN KAHAN KAREN AUR KAISE KAREN !waise pratyavedan kaise karna hai ye mai yahan batana sahi nahi samjhta kyu ke aap sab ko to pata hi hoga ! Iske liye bhi sahi jankari zaroori hai q k mauka baar baar nahi milega ! *****************************
    4- Councelling me GEN walo ke liye keval 36000 seats hain magar ve sab nuksan me hain q k GEN walo ki list me OBC aur SC \ST ke Toppers bhi aa jaayenge jabki unhe apni category me to sthan milna hi hai . yahi wajah hai ke sabhi zilo me GEN walo ko 1 pad par 1 , OBC aur Anya ko 1 pad par 3-3 log bulaae jaaenge . ****************************
    5- MERIT HUMARI UMMIDO SE HI BAHOT HIGH HO CHUKI HAI. Sabse mushkil me GEN wale hain . Pahli cnllng ke baad hi pata chalega ke GEN me 63 gudaank tak merit giregi bhi ya nahi . isi tarah OBC me 58 tak jana bhi mushkil hota dikh raha hai. *************************************
    6- Aap sab ne jinhe councllng me jana hai ab tak to bataye gaye praoop ke anusar 10-10 rs. Ke stamp paper pe halafnaama to banwa hi liya hoga. ***********************************
    7- humne 4 zilon me anumaanit CUT OFF aap ogo ko bata hi diye the(SITAPUR, KUSH NAGAR , GONDA & BEHRAAICH [sabhi 67.8(approx)] aur baaki zilo ke CUT OFF bhi humne calculate kar liye hain magar unhe abhi batana JALDBAAZI hogi………………. *********************************
    Aapka TET frnd …….SHADAB (KANPUR)……….shad8762@gmail.com(FACEBOOK)……….cntct-9307476428 (plz plz don’t call….agar aap kuchh kahna ya poochhna chahte hain then send only SMS with ur name & Distt.)

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।